फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two school girl missing

दो नाबालिग छात्राओं को भगा ले गए किरायेदार युवक

Thu, 18 Feb 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 18 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
two school girl missing

माजरा पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत पिपलीवाला क्षेत्र की निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया है। उसी रात से भगवानपुर क्षेत्र से दूसरी नाबालिग लड़की भी गायब है। किराये के मकान में रहने वाले दो युवक भी उसी दिन से फरार हैं। परिजनों ने फरार युवकों पर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को भगाने की आशंका जताई है। पिपलीवाला निवासी महिला ने पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे उसकी बेटी (16) घर से बाहर गई। काफी देर बाद भी वापस घर नहीं लौटी। गांव में ही किरायेदार अमीर खान व सलमान खान परिवार सहित गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने भगवानपुर निवासी सहेली (13) के घर संपर्क किया। पता चला कि वह भी घर से गायब है। इसके बाद परिजनों को संदेह हुआ कि क्षेत्र से गायब किरायेदार युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को भगा ले गए हैं। परिजनों ने दोनों नाबालिग लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी है। एएसआई माजरा पुलिस चौकी देवी सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते बताया कि परिजनों की शिकायत मिली है। माजरा पुलिस चौकी क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियां गायब हैं। गांव के बगीचे में रहने वाले दो किरायेदार युवक भी गायब बताए जा रहे हैं। माजरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed