फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two died in road accident in rajgargh and nouradhar

सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो की मौत

Mon, 07 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Mon, 07 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident in rajgargh and nouradhar
चंडीगढ़ कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


राजगढ़ / नौहराधार (सिरमौर)।
जिला सिरमौर के राजगढ़ व नौहराधार क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांग्रेसी नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सैरतंदूला के पंचायत प्रधान को राजगढ़ व एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है।

पहली दुर्घटना में रेत से भरी एक पिकअप (एचपी79-0309) लानाचेता मुख्य मार्ग से पिपली की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर अनियंत्रित हो गई। हादसे में सनोइना कुफ्टू गांव के कांग्रेसी नेता राजेंद्र ठाकुर (52) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सैर तंदूला पंचायत के प्रधान तपेंद्र ठाकुर (45) घायल हो गए। गाड़ी के मालिक तपेंद्र ठाकुर को स्थानीय लोगों की मदद से राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायल का इलाज चल रहा है। कांग्रेसी नेता राजेंद्र ठाकुर की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


 उधर, नौहराधार तहसील के तहसीलदार हीरा सिंह ने मृतक व घायलों के परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
उधर, राजगढ़ इलाके में हुए दूसरे सड़क हादसे में नेरीपुल-सोलन मार्ग पर जघेड़ के समीप एक थ्री व्हीलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सड़क हादसे में टैंपो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 4 बजे जघेड़ के समीप टैंपो (थ्री व्हीलर) नंबर एचपी 62-2750 गिरी खड्ड में गिर गया। इसमें सवार शिमला के डुबलु निवासी विजय कुमार (20) की मौके पर मौत हो गई। इसी गांव के प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि यह लोग जघेड़ में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। घर वापसी के दौरान यह हादसा पेश आया। उधर, कानूनगो तजेंद्र ठाकुर ने बताया कि एसडीएम राजगढ़ एसडी नेगी ने अस्पताल जाकर मृतक विजय कुमार के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की। राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed