{"_id":"584302654f1c1b0c1ede9338","slug":"two-arrested-with-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले कैप्सूल की खेप बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले कैप्सूल की खेप बरामद, दो गिरफ्तार
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
नाहन पुलिस ने शहर के दो युवकों से नशीले कैप्सूल की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर के विल्ला राउंड में रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों से 288 नशीले कैप्सूल बरामद किए। एसएचओ नाहन तिलकराज शांडिल के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई। बताया जा रहा है कि आरोपी इन नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले थे लेकिन पुलिस ने समय रहते रानीताल निवासी दिनेश व अमरपुर मोहल्ला निवासी काला को दबोच लिया।
उधर, एसएचओ तिलकराज शांडिल ने बताया कि मामला ड्रग इंस्पेक्टर को सौंपा जाएगा। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने आरोपियों को नशीले कैप्सूल की खेप समेत दबोचा। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
---------------