फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two arrested with 20 nag of kher wood

खैर की लकड़ी के 20 नग समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 29 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने बहराल-सतीवाला मार्ग पर खैर की लकड़ी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक स्कॉर्पियों में खैर की लकड़ी के 20 नग चोरी छिपे हरियाणा ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बहराल के समीप नाका लगाकर लकड़ी व आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस व सुरक्षा शाखा टीम को लकड़ी की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वीरवार देर शाम से बहराल-सतीवाला मार्ग पर पुलिस ने नाका लगा दिया।
विज्ञापन


एएसआई अशोक कुमार, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, धर्म सिंह, आरक्षी नवराज व उमेश की टीम चौकस नजर आवागमन वाले वाहनों पर रख रही थी। इस बीच हरियाणा की तरफ जाने वाली एक स्कार्पियों एचआर 01बी 3373 को चेकिंग के लिए रुकवाया गया। वाहन में छिपा कर रखी गई अवैध खैर लकड़ी के 20 मोछे (नग) बरामद हुए। इसके बाद वाहन में सवार दो आरोपियों मुस्तकीम (24) निवासी कलेसर खिदराबाद, हरियाणा व मुंसीफ (23) निवाली आंबवाली खदराबाद यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी घुतनपुर क्षेत्र से अवैध खैर की लकड़ी हरियाणा ले जाने के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि बहराल-सतीवाला मार्ग पर नाका लगाया था। नाकाबंदी के दौरान हरियाणा निवासी दोनों आरोपियों  मुस्तकीम मुंसीफ की स्कॉर्पियों गाड़ी से अवैध खैर की लकड़ी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व वन्य अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed