बद्रीपुर से ट्रक चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा के बद्रीपुर क्षेत्र से एक ट्रक चोरी हो गया है। ट्रक मालिक ने आसपास क्षेत्र में ट्रक तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पांवटा के बद्रीपुर वार्ड 1 निवासी नरेंद्र पाल सिंह पुत्र धर्म पाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि 11 फरवरी को रात करीब साढ़े 9 बजे बद्रीपुर में अपना ट्रक एचपी17बी-4948 पंचायत घर के समीप खड़ा किया था। अगले दिन सुबह 12 फरवरी को मौके से ट्रक गायब मिला। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।