फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three injured in car accident near rajgargh

राजगढ़ के दीदग में कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

Wed, 01 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो राजगढ़
अमर उजाला ब्यूराो राजगढ़ Updated Wed, 01 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
three injured in car accident near rajgargh
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन


राजगढ़ (सिरमौर)।  नौहराधार-राजगढ़ सड़क मार्ग पर दीदग के समीप मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें सोलन अस्पताल के लिए रेफर किया गया। 


जानकारी के अनुसार सोलन निवासी इबरार अपनी कार नंबर एचपी-14बी 5324 से नौहराधार की ओर से वापस सोलन जा रहा था। उनके साथ सोलन निवासी सद्दाम व कंडाघाट निवासी कमल मेहरा भी थे। दीदग के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 100 फुट नीचे एक टैंक में जा गिरी। 
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि टैंक में पानी कम था। ग्रामीणों ने कार गिरने की सूचना मिलते ही घायलों को टैंक से बाहर निकाला गया जहां से उन्हें राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना का पता चलते ही दीदग निवासी सुधीर व पिंकू आदि सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए और सुधीर ने उन्हें अपनी कार से राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसआई चेतन चौहान ने बताया कि कार हादसे में इबरार को कम चोटें आई हैं। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सोलन रेफर किया गया है।
----
बाक्स--
टूटी-फूटी सड़क बनी हादसे का कारण
दीदग के समीप हुए इस एक हादसे का कारण टूटी फूटी सड़क बनी। इससे पहले भी कई वाहन यहां पर चकमा खा चुके हैं। हर समय यहां बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। यहां पर सड़क काफी सालों से धंस रही हैं। यही नहीं दुर्घटना वाले स्थल पर सड़क का डंगा भी टूटा हुआ है। इस कारण यहां सड़क काफी तंग है। जबकि आगे पीछे सड़क की चौड़ाई ज्यादा है। चालक को रात में कार की लाइट में इस टूटी सड़क का अनुमान नहीं लग पाता। स्थानीय पंचायत प्रधान वंदना ठाकुर,  सुधीर, अरुण, जगदीश चौहान आदि ने लोक निर्माण विभाग से यहां सड़क को ठीक करने और टूटे डंगे को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, इस बारे में अधिशासी अभियंता महेश सिंघल ने बताया कि वह मौके पर स्वयं जाएंगे और जो उचित होगा वह कार्य तुरंत करवाया जा%E
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed