{"_id":"578283ba4f1c1bee067fa5ce","slug":"three-childern-feeling-ill-after-eating-poisioning-masroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले मशरूम खाने से तीन बच्चे बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीले मशरूम खाने से तीन बच्चे बीमार
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में जांच के बाद भर्ती अतिकुपोषित बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की अंधेरी पंचायत के रणफुआ गांव में रहने वाले तीन मासूम बच्चों ने घर के आंगन में खेलते-खेलते जहरीले मशरूम खा लिए जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। तीनों बच्चों को 108 एंबुलेंस में ददाहू अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
मासूम बच्चों के पिता रणफुआ निवासी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को उनके चारों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान तीन बच्चों ने मशरूमनुमा जंगली पदार्थ खा लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बच्चों को उलटियां लगने के साथ-साथ मदहोशी सी छा गई। बीमार हुए बच्चों में 3 वर्षीय गौरव, 8 वर्षीय सिमरन व 1 वर्षीय कुंजन शामिल हैं। कुंजन की हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल ददाहू में तीनों मासूम बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। उनके शरीर में गए पदार्थ को चिकित्सकों ने निकालने की भरसक प्रयत्न किए। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय नाहन रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल ददाहू के चिकित्सक डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नाहन भेज दिया गया है।
विज्ञापन