फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thefting of thousands rupees in ponta and badripur

पांवटा और बद्रीपुर में दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

Tue, 03 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 03 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
thefting  of thousands rupees in ponta and badripur
दुकान के सामने तिरपाल हटवाता पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के बद्रीपुर में एक रेडीमेट गारमेंटस शॉप के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जबकि पांवटा में गीता भवन के समीप करियाना स्टोर के शटर का ताला तोड़ कर सिक्कों समेत करीब 30 हजार की नकदी उड़ा ली गई। मामला सोमवार रात का है। वहीं, दुर्गा कालोनी में टायर व रिम चोरी मामले को पुलिस ने ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें वीरवार तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।

मिली जानकारी अनुसार बद्रीपुर नाहन मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप रोहित की गारमेंटस शॉप है। सोमवार रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर भीतर प्रवेश किया। दुकान से पैंट, शर्ट व जैकेट उड़ा ले गए। एक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर देर रात करीब 12 बजे दुकान के समीप एक कार नजर आई है। कार बद्रीपुर से पांवटा की तरफ गई है लेकिन एनएच मार्ग बद्रीपुर चौक पर सीसीटीवी कैमरे ठीक नहीं होने की वजह से नंबर ट्रेस नहीं हो सका।
विज्ञापन


दूसरे, मामले में पांवटा के गीता भवन के समीप करियाना दुकान में चोरी हो गई। दुकान मालिक राजेश कुमार उर्फ नीलू ने कहा कि सोमवार रात को दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की गई है। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। कुल करीब 30 हजार नकदी चोरों ने उड़ा ली है जिसमें 10-10 के सिक्कों की 20 हजार की पोटलियां तथा गल्ले से सौ-सौ के करीब 6 हजार समेत करीब दस हजार राशि उड़ा ली है। इसकी लिखित शिकायत पांवटा थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 25 दिसंबर 2016 को पांवटा के दुर्गा कालोनी में चोरी की वारदात हुई थी। स्थानीय निवासी दीपक अमोली ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा कि उनकी आई-10 गाड़ी से रिम समेत पिछले दोनों टॉयर चोरों ने उड़ा लिए। इसकी शिकायत पांवटा थाने में करवा दी गई थी। पुलिस जांच टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान जसवीर सिंह निवासी ज्वालापुर और रमेश कुमार निवासी कांशीपुर के रूप में हुई है।

 उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि दुर्गा कालोनी से गाड़ी के टॉयर व रिम चोरी हुए थे। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को दोनों आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।
-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed