फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thefting of lakhs jewllery and case in the sindhpura house

सिंघपुरा में बंद मकान से चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने

Mon, 28 Mar 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर) Updated Mon, 28 Mar 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
thefting of lakhs jewllery and case in the sindhpura house
यूपी पुलिस - फोटो : ANI

थाना पांवटा के तहत सिंघपुरा गांव में लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात चोरों ने सिंघपुरा निवासी निर्मला देवी के मकान में चोरी की। मकान मालिक पिछले कुछ दिनों से अपने बेटी के साथ जालंधर गए हुए थे। मकान में ताला जड़ा हुआ था। बीते रविवार रात चोरों ने मौके को देखते हुए वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दरवाजे तथा अलमारियों के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पड़ोसियों ने निर्मला के मकान के दरवाजे का ताला तोड़ा हुआ देखा। इस बारे मेें गांव के लोगों ने निर्मला के दामाद सुनील कुमार निवासी गांव गोरखूवाला को फोन पर चोरी की सूचना थी। मौके पर पहुंच सुनील कुमार व स्थानीय पंचायत उप प्रधान पृथ्वी सिंह ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी और चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्मला से फोन पर संपर्क होने पर बताया कि घर में नकद राशि 25000 रुपये, गले में डालने की 2 सोने की चैन, 5 सोने की अंगुठियां, पैर की पायल चांदी की, 10 चांदी के सिक्के, दो सिलेंडर रखे थे, लेकिन इनमें से कुछ भी नहीं बचा और चोर करीब डेढ़ लाख रुपये तक की लूटपाट कर पाए।   

गिरिपार क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 4 फरवरी की रात को पुरुवाला शाखा कोऑपरेटिव बैंक में लाखों की चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस को अभी तक उसका सुराग हाथ नहीं लगा है। उधर, थाना पांवटा प्रभारी लायक राम सिसौदिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार रात को सिंघपुरा निवासी निर्मला देवी के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। निर्मला व उसके परिवार के सदस्य इन दिनों अपनी बेटी के घर जालंधर शहर बताए जा रहे हैं। उनके लौटने पर चोरी की घटना का अनुमान लगाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed