{"_id":"584815a54f1c1b104f44908f","slug":"tekhedar-strike-against-forest-development-corroporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने ठुकराई वन विकास निगम की निविदाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदारों ने ठुकराई वन विकास निगम की निविदाएं
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 07 Dec 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।फोरेस्ट कारपोरेशन नाहन में कार्यरत एलएसएम (लेबर सप्लाई मेट) ने निगम द्वारा लगाई गई निविदाओं को फिर ठुकरा दिया है। इसके साथ ही निगम के समक्ष कड़ी चुनौती भी खड़ी हो गई है। निगम ने अलग-अलग लोटों में पेड़ की कटाई के लिए टेंडर लगाए थे। पिछले माह 17 नवंबर को भी निगम ने टेंडर लगाए थे। उस वक्त भी निविदाओं का बहिष्कार किया गया था। जब आश्वासनों के बाद भी ठेकेदारों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो बुधवार को भी निविदाएं ठुकरा दी गईं।
राज्य वन विकास निगम के नाहन मंडल में यह निविदाएं लगाई गई थी, जिनका ठेकेदारों द्वारा लगातार बहिष्कार किया जा रहा है। करीब पांच दर्जन से अधिक एलएसएम निगम की कार्यप्रणाली से खिन्न हैं। इसको लेकर ठेकेदारों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि निगम के नाहन मंडल में पांच दर्जन से अधिक एलएसएम कार्य कर रहे हैं। लेकिन, 2014-15 व 2015-16 के दौरान निगम में किए गए कार्यों का निगम ने भुगतान नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो अभी ढाई करोड़ के करीब भुगतान पेंडिंग पड़ा है। दो साल बाद भी एलएसएम को यह चुकता नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वन निगम नाहन एलएसएम इकाई के अध्यक्ष रामगोपाल, उपाध्यक्ष जगदीश, कोषाध्यक्ष जोगिंद्र शाह, सचिव बाबूराम शर्मा, नरवीर सिंह, तिलकराज, आयूब खान, अहसान, गुलजार, अनवर, खलील, कामील, श्यामलाल, रमेशचंद, जोगिंद्र सिंह, असरफ अली, अनवर अली, भगवानदास, नसीम, विशाल, तपेंद्र, अनीश, यासीन, यासीन, रविंद्र व संदीप आदि ने बताया कि दो साल में किए गए कार्यों के भुगतान के लिए वह बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं, लेकिन उनके कार्यों का भुगतान आज तक लंबित पड़ा है। निगम के डीएम से लेकर एमडी तक कई बार मौखिक व लिखित रुप से फरियादें की जा चुकी हैं। परिवार का लालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि जब तक भुगतान नहीं किया जाता तब तक निविदाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
--------
बाक्स---
अगले हफ्ते होगा भुगतान
उधर, वन विकास निगम के डीएम वीपी शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाल में ही पदभार संभाला है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि एलएसएम का डेढ़ करोड़ के करीब भुगतान लंबित पड़ा है। निगम के एमडी से इस बारे बातचीत हो चुकी है। एक सप्ताह के भीतर ठेकेदारों की बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।