{"_id":"58e529944f1c1bf5465b7002","slug":"student-injured-in-road-accident-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में छात्र घायल
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
महिला इंस्पेक्टर को वाहन ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। शहर के एचडीएफसी बैंक के समीप एक निजी स्कूल की बस से उतरते समय एक छात्र अचानक गिर गया। इससे बच्चे की टांग में चोट आई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह बारिश होने के कारण एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र भविष्य ने एक निजी स्कूल की बस से लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन
कैंट स्कूल के पास बस से उतरते वक्त भविष्य अचानक सड़क पर गिर गया। इससे बच्चे के घुटने व पांव में चोट आई हैं। इसके बाद बच्चे को तुरंत डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। यहां पर उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रैफिक प्रभारी योगराज ने बताया कि बारिश के कारण बच्चे को निजी स्कूल में लिफ्ट देकर स्कूल पहुंचाया जा रहा था लेकिन, बस से उतरते वक्त बच्चे का पांव फिसल गया। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-----------