{"_id":"56f2d01e4f1c1b8a5af14d26","slug":"steel-thefting-in-compny-tractor-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी से स्टील चोरी करते रंगे हाथों दबोचा ट्रैक्टर चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी से स्टील चोरी करते रंगे हाथों दबोचा ट्रैक्टर चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माजरा क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में चोरी करते एक ट्रैक्टर चालक रंगे हाथों पकड़ा गया। माजरा पुलिस चौकी में शिकायत कर दी गई है। इसके बाद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कंपनी में तैनात गार्ड ने संदेह होने पर एक ट्रैक्टर की तलाशी ली। ट्रैक्टर कंपनी से राख ले जा रहा था। तलाशी के दौरान राख के नीचे तीन क्विंटल स्टील मैटेरियल छिपा कर ले जाया जा रहा था। गार्ड की मुस्तैदी से ठेकेदार के पास कार्यरत ट्रैक्टर चालक जितेंद्र पुत्र छोटू राम को रंगे हाथों पकड़ा गया। चोरी के माल के साथ ट्रैक्टर व ट्राली पुलिस के सुपुर्द कर दी गई है। माजरा पुलिस टीम शिकायत मिलने पर जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। इस मामले में एक और चांद नामक व्यक्ति के संलिप्त होने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि कंपनी से स्टील मैटेरियल चुराने का मामला ट्रैक्टर चालक जितेंद्र के खिलाफ दर्ज हुआ है। इसमें एक और आरोपी संलिप्त है। माजरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन