फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   robery in shops

पांच दुकानों के टूटे ताले, लाखों उड़ाए

Sat, 21 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Sat, 21 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
robery in shops
women constable police - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले कुछ अरसे से पांवटा क्षेत्र में चोरियों की वारदातों में निरंतर इजाफा हो रहा है जिसमें अधिकतर वारदातों में व्यापारियों को ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है। चोरी के लिए जैक का प्रयोग कर शटर उखाड़े जा रहे हैं।

ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार देर रात पातलियों पंचायत के मालवा कॉटन के समीप चोरी की वारदात हुई। इसमें आसपास लगती 5 दुकानों के शटर उखाड़ कर चोर करीब एक लाख रुपये का सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पातलियों पंचायत प्रधान दाता राम चौहान ने कहा कि एनएच किनारे मालवा कॉटन के समीप चोरियां हुई हैं जिसमें शुक्रवार रात को चोरों ने 5 दुकानों के शटर के ताले तोड़ दिए। दुकानों से करीब एक लाख से ज्यादा का सामान चोर ले उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 स्थानीय दुकानदारों मुरली सिंह, ईश्वर सिंह व बब्बू ने कहा कि दुकानों के शटरों को जैक से उखाड़ा गया है। मालवा काटन के समीप लगती 5 दुकानों में गारमेंटस व करियाना की शॉप शामिल हैं। इनमें गारमेंटस दुकानों से 70 हजार के कपड़े, करियाना की दुकान से करीब 20 हजार का परचून सामान व एक दुकान से करीब 8-10 हजार के 2 मोबाइल सेट चोरी हुए हैं। इसकी सूचना स्थानीय पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस थाने में कर दी है। चोरी वारदातों की जांच को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सप्ताह भर पहले भी इसी क्षेत्र में चोरियों की वारदात हो चुकी है। बढ़ती चोरियों से व्यापारियों में दहशत बनी हुई है।  
उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed