फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road accident, six injured

आल्टों से टकराकर खाई में गिरी कार, छह घायल

Thu, 22 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 22 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

चंडीगढ़-नाहन नेशनल एनएच पर वीरवार देर शाम करीब सात बजे मोगीनंद के पास दो कारों में टक्कर हो गई। इससे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार छह युवक घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवर देर शाम हरियाणा के नारायण गढ़ क्षेत्र के छह युवक सैर-सपाटे के लिए श्री रेणुका जी गए थे। सभी कालाअंब के एक निजी संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं। श्री रेणुका में सैर सपाटा करने के बाद वह वापस लौट रहे थे कि मोगीनंद के पास एक मोड़ पर सामने से आ रही एक आल्टो कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि छात्रों की कार खाई में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को नाहन अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवकों में अर्जित राणा, अनेंद्र राज राणा, जतिन, रणदीप, अमनजीत, विशाल शामिल हैं। इनमें से अनेंद्र को स्पाइन में चोट लगने के कारण पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि अन्य युवकों को ज्यादा चोटें नहीं आई है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed