फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rape with girls in silai

शादी का झांसा देकर लड़की से किया दुराचार

Sat, 21 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Sat, 21 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
rape with girls in silai
रेप - फोटो : demo pics

शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई में एक दलित युवती ने एक युवक पर शादी

विज्ञापन

 का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस
 ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दुराचार का मामला दर्ज करते हुए छानबीन
शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि मोहराड़ गांव के 22 वर्षीय राहुल ने उससे शादी का वायदा किया था। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब मैंने उससे शादी को कहा तो वो टालता  रहा।


युवती ने बताया कि उसने अपनी माता को बता दिया कि राहुल ने उससे शादी करने की बात
कही है लेकिन बाद में वह मुकर गया। लड़का स्वर्ण जाति से संबंधित बताया
जा रहा है। युवती ने परिजनों के कहने पर पुलिस को शिकायत सौंप दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि युवती की शिकायत पर
आरोपी राहुल के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल
रही है।
--------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed