{"_id":"57cefe4d4f1c1b2556318243","slug":"raju-open-the-muredr-case-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम राजू ने खोले कत्ल के राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहम राजू ने खोले कत्ल के राज
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब थाना के अंतर्गत त्रिलोकपुर में हुए युवती के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटों के भीतर सुलझा दी। एएसपी विनोद धीमान की अगुवाई में कालाअंब थाना की टीम ने न केवल युवती की पहचान की बल्कि वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को दबोच भी लिया।
युवती की पहचान भानुमती पत्नी प्रेमपाल निवासी शिरीगढ़ बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। युवती के सिर पर 25 किलो वजन का पत्थर मारकर बेरहमी से कत्ल हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पैसों की डिमांड और संबंध को लेकर कत्ल हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अरुण सिरोई उर्फ राजू निवासी गहना जोधपुर (उत्तरप्रदेश) के साथ युवती के संबंध थे। वह युवक को पैसों को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी। इसके चलते उसने उसकी हत्या की योजना बनाई। दो अन्य साथियों विश्वजीत कुमार निवासी केवाली नालंदा, (बिहार) व संजू कुमार निवासी जोत नवीगढ़ मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) के साथ मिलकर उसे पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में राजू ने हत्याकांड के पूरे राज खोल दिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती लंबे समय से नारायणगढ़ में रह रही थी। राजू के साथ उसके आठ-दस महीने से संबंध थे जिसके चलते युवती उससे पैसों की मांग कर रही थी। इससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह संगीन जुर्म कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने पत्रकार वार्ता बुलाकर बताया कि युवती का मर्डर पैसे की मांग के बाद 3 युवकों ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में शामिल एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह, एएसआई जयदीप, एचसी भागवत प्रकाश, प्रवीण, भूपेंद्र ने कड़ी मेहनत कर पहले युवती की शिनाख्त की। स्थानीय महिला ने युवती की पहचान को लेकर कुछ सुराग दिए जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपी से जब पूछताछ हुई तो वह तमाम राज उगल गया जिसमें उसने अपने साथियों के नाम पते भी बता दिए। उन्होंने कहा कि शनिवार रात कारीब 11 बजे लगभग 25 किलो वजनी पत्थर से युवती के सिर पर प्रहार किए गए थे। तीनों कालाअंब में फैक्ट्री में कार्य करते थे। इस अवसर पर डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।