फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people strike against private guess agency

ग्रामीणों ने प्राइवेट गैस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 07 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Tue, 07 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
people strike against private guess agency
एलपीजी - फोटो : SELF

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। बर्मा पापड़ी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने गैस एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इस एजेंसी से घरेलू गैस लेने से मना कर दिया है। पंचायत के वाशिंदों ने उन्हें सरकारी गैस एजेंसी से ही गैस देने की मांग की है। इस मांग को लेकर बर्मा पापड़ी पंचायत के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर से मिला। जबकि दूसरी ओर कुछ लोगों ने गैस एजेंसी से ही गैस लेने की बात कही है। इस संदर्भ में भी उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर गैस एजेंसी की सेवा पर संतुष्टि जाहिर की गई है।

डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए सुरेश कुमार, राजकुमार, उमा देवी, निशा देवी, नरेश कुमार, करिश्मा देवी, रीता देवी, बलदेव सिंह, रणजीत सिंह, सुखराम, मीना देवी, सुरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, अनिल कुमार, राजकुमार, रामरतन, राम सिंह, ओमप्रकाश, राकेश, इंद्र सिंह, रमेश चंद, तिलकराम, कुंती देवी, सहित करीब 150 ग्रामीणों ने एडीसी हरबंस नेगी को बताया कि उन्हें अब तक सरकारी गैस एजैंसी से गैस प्राप्त हो रही थी जिसे बिना पंचायत एनओसी के निजी एजेंसी को सौंप दिया गया है जो सही नहीं है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों को विश्वास में लिए बिना ही प्रशासन द्वारा मिलीभगत से घरेलू गैस के कनेक्शन निजी गैस एजेंसी खैरी में ट्रांसफर कर दिए हैं। इससे पहले पंचायत के सभी गांवों में सरकारी गैस एजैंसी नाहन से गैस के कनेक्शन दिए जाते थे। गैस कनेक्शन निजी एजैंसी में ट्रांसफर करने के लिए पंचायत से न तो एनओसी ली गई है और न ही उपभोक्ताओं को इस बारे में जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उपभोक्ताओं को कालाअंब से सिलेंडर लेने में भारी दिक्कतें पेश आएंगी। जबकि नाहन गैस एजैंसी से नियमित रुप से गैस की सप्लाई हो रही थी। उधर, प्राइवेट गैस एजैंसी के समर्थन में भी ग्रामीण आए हैं। बीडीसी सदस्य नीलम देवी व भूतपूर्व प्रधान ज्ञान चंद की अगुवाई में ग्रामीणों ने इस संदर्भ में एसडीएम नाहन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से करीब 3 दर्ज ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि उनकी पंचायत में प्राइवेट गैस एजैंसी से गैस प्राप्त हो रही है जिससे वह संतुष्ट हैं। उन्हें प्राइवेट गैस एजेंसी की सेवाओं से कोई परेशानी नहीं है। इस मौके पर ज्ञान चंद, राकेश कुमार, सुमित, प्रदीप कुमार, नीलम, बलबीर सिंह, लाजो देवी, जसबीर, धनबीर सिंह, हेमंत सिंह, धर्मपाल सहित करीब 3 दर्जन ग्रामीण उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed