{"_id":"58b7052f4f1c1b965e832490","slug":"pea-cock-found-dead-in-nihargargh-ponta-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहालगढ़ में संदिग्ध रूप से मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निहालगढ़ में संदिग्ध रूप से मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के ग्राम निहालगढ़ के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर संदिग्ध रूप से मृत मिला है। ग्रामीणों ने विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मृत पक्षी का पोस्टमार्टम करवाएगी जिससे पता चल सके कि राष्ट्रीय पक्षी की नेचुरल मौत है या फिर राष्ट्रीय पक्षी को शिकारियों ने मारा है।
विज्ञापन
बुधवार को डीएफओ पांवटा को निजी क्षेत्र में एक मृत मोर पड़े होने की सूचना ग्रामीणों से मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। मौके पर मिला मोर, काफी गल सड़ गया था जिससे लगता है कि काफी समय पहले, निहालगढ़ के समीप पड़ा हुआ था। आसपास के जंगल क्षेत्र में काफी संख्या में मोर पाये जाते हैं जिन पर अवैध शिकार करने वालों की नजरें टिकी होती हैं। हालांकि, वन विभाग के कर्मियों की टीम क्षेत्र में गश्त करती रहती है। बता दें कि पिछले 3 माह से पांवटा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से पहले एक हिरन मिला, फिर बीते माह बहराल क्षेत्र में एक हाथी मृत मिला था जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देहरादून से आनी बाकी है। अब बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर संदिग्ध रूप से मरा हुआ मिला है।
विज्ञापन
उधर, डीएफओ पांवटा एसएस राणा ने पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा की निहालगढ़ के समीप एक मोर मृत मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। मृत मोर को कब्जे में ले लिया गया है। वेटनरी डॉक्टर की टीम पोस्टमार्टम करेगी जिससे पता चल सकेगा कि मोर की नेचुरल डेथ हुई या मारा गया है।
विज्ञापन