फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   One Man Dead in Road Accident with Unknown Vehicles

पांवटा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

Wed, 16 Mar 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 16 Mar 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन

 शिलाई एनएच पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



भनेत निवासी निहाल पंवार व सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है जिसमें कहा है कि मंगलवार देर रात को अपनी गाड़ी से घर की तरफ जा रहे थे। ज्वालापुर के समीप पहुंचे तो लोगों की भीड़ सड़क किनारे नजर आई। गाड़ी रोक कर देखा तो एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल पड़ा था। लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति सड़क किनारे चल रहा था। कोई अज्ञात छोटा वाहन हिट कर भाग गया।
विज्ञापन



घायल की पहचान गिरिपार के चांदनी निवासी दीपचंद (39) पुत्र कल्याण सिंह के रूप में हुई। 108 एंबुलेंस में घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित किया। इसके बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। राजबन पुलिस के मुख्य आरक्षी दाता राम मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि ज्लावापुर के समीप देर रात को सड़क हादसा हुआ जिसमें चांदनी निवासी दीप चंद पुत्र कल्याण सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हिट एंड रन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम राजबन इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed