फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one line crime of furgery incresing in sirmaure

सिरमौर में सक्रिय हुआ ऑन लाइन ठगी गिरोह

Wed, 18 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 18 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
one line crime of furgery incresing in sirmaure
रायबरेली में शुक्रवार को कार से बरामद नोटो को गिनते पुलिस कर्मी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। मुबारक हो..। आपकी दस लाख की लॉटरी लगी है। जी हां, आपको इस तरह की ई-मेल, मोबाइल नंबर पर मैसेज या डायरेक्ट फोन भी आ सकता है लेकिन ऐसे लोगों के झांसे में न आएं। इस तरह के लोगों के झांसे में आने का मतलब है कि आप लुट रहे हैं। आप ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह के निशाने पर हैं। लिहाजा अपने पर्सनल अकाउंट नंबर, फाइनेंशियल जानकारी सांझा न करें।

सिरमौर के लोगों के साथ इस तरह की ठगी के मामलों में इजाफा हो रहा है। पुलिस के पास हर दूसरे या तीसरे दिन इस तरह की शिकायतें पहुंच रही है। पिछले लगभग तीन महीनों को ही लें तो लगभग 20 से 25 शिकायतें थानों तक पहुंची जिनमें कई मामलों में केस भी दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन लोगों को फ्रॉड कॉल के जरिए अपने झांसे में फंसाने के प्रयास हो रहे हैं। प्लस 92 सिरीज के पाकिस्तानी नंबर से भी लोगों को कॉल आ रही है। बैंक खाता की वेरिफिकेशन के नाम पर भी ठगी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कालाअंब इलाके के एक युवक के साथ भी ऑन लाइन ठगी हुई है। एटीएम पिन पूछकर उसके खाते से लगभग 50 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। इस मामले में पुलिस ने हालांकि मामला भी दर्ज कर लिया है। लोगों को आरबीआई के कार्यालय, बैंक के हैड ऑफिस का अधिकारी बताकर अनजान नंबर से फोन आ रहे हैं। इससे उनके फाइनेंशियल से जुड़ी पर्सनल जानकारियां हासिल करने की कोशिश की जाती है। मसलन, नोटबंदी के बाद आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है, इसका नवीनीकरण होना है। अपना नंबर बताएं। यदि झांसे में आकर कोई नंबर बता भी दें तो चंद मिनटों में खाते से राशि गायब हो रही है।

 एएसपी विनोद धीमान ने माना कि जिला के थानों में इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग तीन महीनों को ही लें तो विभाग के पास 20 से 25 ऐसी ही शिकायतें पहुंची हैं जिसमें एटीएम पिन पूछकर, लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले शामिल हैं। ठग गिरोह लोगों को हजारों का चूना लगा चुके हैं।


बॉक्स के लिए---
क्या बरतें सावधानियां---
-कोई अंजान नंबर से आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगे तो न दें
-एटीएम पिन, एटीएम नंबर या बैंक खाता नंबर अंजान को न दें
-एटीएम कार्ड या मोबाइल फोन पर पिन नंबर न लिखे
-हो सके तो इस तरह की फोन कॉल को इग्नॉर कर दें
-लाखों रुपये की लॉटरी निकलने के झांसे में न आएं
-किसी भी व्यक्ति के कहने पर किसी के खाते में पैसे जमा न करें
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed