फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one injured by bullet of gun

बंदूक से गोली चली, एक व्यक्ति घायल

Sat, 03 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 03 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
one injured by bullet of gun
alternatives to pellet guns

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में आईटीआई के समीप शुक्रवार रात एक व्यक्ति को अचानक बंदूक की गोली लग गई। बंदूक से निकले छर्रों के कारण वह बुरी तरह से जख्मी हुआ। उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बंदूक से गोली दुर्घटनावश चली जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात धीरज पुत्र कृष्ण निवासी शमशेरपुर को अचानक दीवार पर लटकी बंदूक से गोली लग गई। उसे यह गोली कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बंदूक अचानक नीचे गिर गई और गोली चली जिससे गोली के लगभग एक दर्जन छर्रे उसे लग गए। लहूलुहान अवस्था में उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। उसका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। एएसपी ने मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उस बंदूक को भी कब्जे में ले लिया गया है, जिससे युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन


 पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रविंद्र उर्फ काला के घर में पांच लोग बैठे हुए थे। इसी बीच धीरज शौचालय जा रहा था कि अचानक खिड़की के समीप दीवार पर लटकी बंदूक नीचे गिर गई और उसको गोली लग गई। बंदूक चलने की आवाज सुनते उसके तमाम दोस्त शौचालय की ओर दौड़े घायल हुए धीरज को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। इस संदर्भ में ऋषभ के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 336 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इस घटना की पुख्ता जानकारी घायल व्यक्ति के होश में आने के बाद ही चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed