फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died in road accident in ponta bhuppur

ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

Sat, 24 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 24 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।पांवटा साहिब इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब तीन बजे पेश आया। स्कूटर चालक 47 वर्षीय चेतराम किशनपुरा से पांवटा की तरफ जा रहा था। भूपपुर के समीप मुख्य सड़क पर पहुंचते ही बाता की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (एचपी 12ए-9701)  ने स्कूटर सवार चेतराम को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पांवटा साहिब के खारा निवासी चेतराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



 हादसे की सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब थाना के एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना में हादसे का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed