{"_id":"578a6bc74f1c1b737e13e618","slug":"one-died-in-crosing-to-jambuwala-khad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंबूखाला बरसाती खड्ड में 6 लोग बहे, 1 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंबूखाला बरसाती खड्ड में 6 लोग बहे, 1 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के बरसाती खड्ड जंबूखाला में शनिवार को 6 लोग बह गए। इनमें से एक 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि 5 सुरक्षित बताए जा रहे हैं। शनिवार को दो अलग-अलग स्थलों जंबूखाला व जमूटूआ बरसाती खड्ड में हादसे हुए। मृतक की पहचान यूपी के ग्राम कलवारनपूर्वा निवासी मुस्तकीम(15) के रुप में हुई है। पांवटा में देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ। ग्रामीणों ने खड्ड में शव को काफी मशक्त के बाद तलाश कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही पांवटा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हुई जिससे नदी व बरसाती नाले उफान पर थे। अमरकोट में मिस्त्री व मजदूरी कार्य करने वाले मोहम्मद गुड्डू(45), उनका पुत्र मुस्तकीम(15) अन्य युवक जावेद व नीतिश(10) जंबूखड्ड के सहायक नाले को पार कर सुबह जंगल की तरफ निकले, जहां से जंगली मशरुम( खुंबिया) लेकर आते थे। शनिवार को जंगल से मशरूम वापस लेकर लौटते वक्त जंबूखाले के साथ लगते जमूटुआ खड्ड में जल स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। मोहम्मद गुड्डू ने सभी को एक साथ एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलने को कहा। इस बीच नीतिश का पांव फिसल गया। सभी का संतुलन बिगड़ने से बहने लगे। नीतिश को मोहम्मद गुड्डू ने पकड़ लिया लेकिन उसका अपना बेटा मुस्तकीम(15) निवासी कलवारनपूर्वा तहसील घेला जिला लखीमपुर उतर प्रदेश खड्ड के उफान में बह गया।
विज्ञापन
अमरकोट पंचायत के प्रधान राकेश महरालू ने कहा कि गोंदपूर अमरकोट पंचायत में सूचना दी गई जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब 700 मीटर दूरी पर खड्ड से मृतक का शव देर शाम को बाहर निकाल लिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में किशनपुरा इकाई के 2 सुरक्षा कर्मी देर शाम को जंबूखाला पार कर रहे थे। इस बीच दोनों बहने लगे। एक युवक तैर कर बाहर आ गया। जबकि पप्पू कुमार(25) काफी दूर तक बह कर गया। लोगों ने सुरक्षा कर्मी को खड्ड से किसी तरह बाहर निकाला। पांवटा सिविल अस्पताल उपचार को पहुंचाया जहां पर युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि यूपी के 15 वर्षीय बालक की खड्ड में बहने से मौत हो गई है लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।
.......
बाक्स-
ग्रामीणों ने वाहन किराए को एकत्र की राशि
अमरकोट पंचायत के प्रधान राकेश महरालू ने कहा कि मोहम्मद गुड्डू का गरीब परिवार है। उसके 15 वर्षीय बेटे मुस्तकीम की मौत बरसाती खड्ड में बहने से हो गई। परिजन बेटे का शव अपने पैतृक गांव दफनाने को ले जाना चाहते थे। सभी ग्रामीणों ने 14 हजार राशि एकत्र कर वाहन किराए के लिए दी जिसके बाद मृतक का शव लेकर पीड़ित परिवार अपने गांव यूपी रवाना हो गया है।