{"_id":"573f507d4f1c1bda6aac7220","slug":"one-boy-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोहटा में युवक ने फंदा लगा दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोहटा में युवक ने फंदा लगा दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Fri, 20 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड शिलाई के अंतर्गत आने वाले पोहटा गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। जब परिजन घर पर आए तो युवक को कमरे में फंदे से लटके देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिलाई विकास खंड के अंतर्गत पोहटा गांव के एक विवाहित युवक जब घर पर अकेला था, उस समय फंदा लगाकर उसने जान दे दी। बताया जा रहा है कि सतपाल ने फंदा लगाने से दो दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। वीरवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, ग्राम पंचायत मानल कह प्रधान शांति देवी ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन