{"_id":"57c5c2fc4f1c1b483b2cb18a","slug":"one-arrested-with-drugs-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले दवाई समेत 1 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले दवाई समेत 1 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
शूटआउट एट पुलिसलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने अवैध नशीली दवा समेत एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी से नशीली दवा की शीशियां व कैप्सूल की खेप बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को मुख्य आरक्षी जगीर सिंह, मामराज व सेवा सिंह की टीम ने देवीनगर में नाका लगाया था। इस दौरान एक शैक्षणिक संस्थान के समीप आवागमन करने वालों पर नजर रखी जा रही थी। एक युवक पुलिस टीम को देख कर वापस जाने लगा। संदेह होने पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
इस दौरान बैंक कॉलोनी शमशेरपुर निवासी आरोपी अमित कुमार (35) पुत्र अशोक कुमार से नशीली दवा पकड़ी गई। पुलिस टीम ने अवैध नशीली दवा की 20 शीशियां व 227 कैप्सूल बरामद किए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि आरोपी अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।