फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one arrested with desi katta and kartus

यूपी के युवक से देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Sun, 02 Oct 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 02 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
one arrested with desi katta and kartus
police - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पांवटा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के एक युवक से देसी कट्टा, एक कारतूस और एक चले हुए कारतूस की टोपी बरामद हुई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक चोरी की बाइक पर पांवटा की तरफ आ रहा था जिसे पीछा करते हुए ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के तार बाइक चोर गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। उसके कमरे की तलाशी लेने पर नंबर प्लेटों से भरा बैग भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना नंबर प्लेट बाइक पर सवार होकर युवक जामनीवाला सड़क से निकल रहा था। दोपहर को उसका पीछा करते जामनीवाला के तीन लड़कों ने गोंदपुर में उसे दबोच लिया। इस बीच वहां अमरकोट पंचायत के प्रधान राकेश मेहरालू, उपप्रधान गुलशेर मोहम्मद, नगर परिषद पार्षद राजेंद्र मान आदि पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि बाइक बिना नंबर प्लेट की थी। आरोपी संदिग्ध लग रहा था। लिहाजा, इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। हालांकि आरोपी ने फरार होने की भी कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोचे रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की बाइक की तलाशी ली तो उस बाइक की डिग्गी से एक देसी कट्टा तथा दो कारतूस मिले। इनमें एक कारतूस मिस था।

सूत्रों से पता चला कि आरोपी सौरभ अब्दुलापुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से पांवटा की एक दवा उद्योग इकाई में काम करता था। उसने औद्योगिक क्षेत्र के साथ लगते गांव गोंदपुर में किराये पर एक कमरा ले रखा है। पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी भी ली जहां से गाड़ियों की नंबर प्लेटों से भरा एक बेग मिला है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने आरोपी की पुष्टि की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed