{"_id":"57e6bf754f1c1b4f5aa83bde","slug":"one-arrested-with-churse-and-smek-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक और चरस समेत एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक और चरस समेत एक आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
मौके का निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। सुरक्षा शाखा व पांवटा पुलिस टीम ने स्मैक और चरस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात एनएच-7 पर भूपपुर के समीप नाका लगाया था। इस दौरान बाइक सवार आरोपी से नशीली सामग्री बरामद की गई। आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की अवैध नशे की खेप कुछ लोग पांवटा में पहुंचाने की फिराक में है। इसके बाद आसपास क्षेत्र में नजर रखी जा रही थी। शुक्रवार देर रात को एएसआई दिलबाग सिंह, मुख्य आरक्षी जागीर सिंह, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, राजेंद्र सिंह व आरक्षी नवराज सिंह की टीम ने एनएच-7 पर नाका लगाया था।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के समीप वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच बाइक सवार नाजिम (28) पुत्र अकबर को तलाशी के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान टीम को 5 ग्राम स्मैक व 80 ग्राम चरस बरामद हुई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। आरोपी नाजिम के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।