{"_id":"584813f74f1c1bf9594494a4","slug":"misbehave-with-five-years-girl-student-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
Updated Wed, 07 Dec 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। पुलिस थाना संगड़ाह में एक आरोपी के खिलाफ पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग स्कूली छात्रा के पिता ने बुधवार को संगड़ाह पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को सौंपी शिकायत में नाबालिग छात्रा के पिता ने बताया कि क्षेत्र के राकेश ने उसकी पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के साथ छेड़छाड़ की।
लड़की के पिता ने कहा कि जब उसकी बेटी पड़ोस के घर से वापिस अपने घर लौट रही थी तो उसी दौरान राकेश ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। लड़की के पिता ने बताया कि इस घटना के बाद उसकी बेटी ने उसे कुछ नहीं बताया। तीन दिन बाद जब पूछताछ की तो उसकी बेटी ने सारा सच उगला। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने धारा-354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन