{"_id":"5883a64c4f1c1b1a6eefe2b3","slug":"man-burnt-70-persent-from-fire-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग सेंकने से 70 फीसदी झुलसा अधेड़ व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग सेंकने से 70 फीसदी झुलसा अधेड़ व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नाहन की बनकला पंचायत के रुखड़ी में आग सेंकने से अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। जानकारी के अनुसार बनकला पंचायत के रुखड़ी गांव का 54 वर्षीय बलवंत सिंह बीमार रहता था। चूल्हे के समीप आग सेेंकते हुए बलवंत सिंह को चक्कर आ गया जिससे वह आग से जलते चूल्हे में गिर गया। इससे बलवंत सिंह का 70 फीसदी से अधिक शरीर बुरी तरह जल गया। यह हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों को बलवंत के चूल्हे में गिरने की सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बलवंत सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, बनकला पंचायत के प्रधान तपिंद्र शर्मा ने बताया कि बलवंत सिंह के भाइयों के मुताबिक वह काफी समय से बीमार चल रहा है। चूल्हे पर आग सेंकते वक्त बलवंत चूल्हे में गिर गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि चक्कर आने से ही वह चूल्हे में जा गिरा। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बलवंत सिंह को नाहन पहुंचाया। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, आईओ सुरेश कुमार ने बताया कि एक बर्निंग का मामला आया था। उन्होंने बताया कि बलवंत सिंह का शरीर काफी जल गया है।