फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   leopard died in renuka vanya vihar

रेणुका व न्य प्राणी विहार में मादा तेंदुए ने तोड़ा दम

Sun, 19 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो ददाहू
अमर उजाला ब्यूराो ददाहू Updated Sun, 19 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
 leopard died in renuka vanya vihar
leopard trapped

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। मिनी जू रेणुका में रविवार देर शाम को एक मादा तेंदुए ने दम तोड़ दिया। बैजू नामक यह मादा तेंदुआ पिछले करीब 1 सप्ताह से अस्वस्थ होने के कारण अपनी अंतिम सांसें गिन रही थीं। रविवार देर शाम करीब 5 बजे बैजू ने दम तोड़ दिया। अब रेणुका में तेंदुओं की संख्या घटकर 3 रह गई है। चिकित्सकों के मुताबिक बैजू यूट्रस इंफेक्शन के चलते अस्वस्थ चल रही थी। पिछले एक सप्ताह से बैजू ने खाना-पीना छोड़ दिया था। पिछले दो-तीन दिनों से वह चल फिर भी नहीं पा रही थी। उसे दवाओं के सहारे जिंदा रखा गया था। 

कुछ दिन पूर्व ही रेणुका में रामू नामक एक भालू ने भी दम तोड़ दिया था जो कि अपनी आयु पूरी कर चुका था। अब मादा तेंदुए की मौत ने वन्य प्राणी विभाग को गहरा सदमा दिया है। यह चारों ही तेंदुए रेणुका में आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का एक मात्र केंद्र बने हुए थे। अब रेणुका मिनी जू में दो नर व एक मादा शेष है। 
विज्ञापन

वन्य प्राणी विहार रेणुका के आरओ अश्वनी कुमार ने मादा तेंदुए बैजू की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी आयु 18 वर्ष के करीब थी। जो कि अपनी आयु पूरी कर चुकी थी। पिछले एक सप्ताह से ही उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा था लेकिन उसे बचाया न जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वन्य प्राणी विभाग शिमला के वरिष्ठ पशु विशेषज्ञ डॉ. संदीप रतन ने बताया कि बैजू नामक मादा तेंदुए की आयु अधिक होने के कारण उसमें एक साथ कई बीमारियां उत्पन्न हो गई थीं। उसकी यूट्रस में इंफेक्शन होने के साथ ही उसके फेफड़ों ने भी काम करना बंद कर दिया था। इस कारण वह कुछ खा-पी भी न सकी। बढ़ती कमजोरी के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी जिससे उसकी मौत हो गई। अब मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम करवा कर उसे जला दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed