{"_id":"58654e414f1c1b724feeb90a","slug":"illegal-cuts-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदार के पेड़ों पर फिर चली कुल्हाड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवदार के पेड़ों पर फिर चली कुल्हाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला,राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ इलाके के देवदार के घने जंगलों पर वन काटुओं की नजर है। वन काटुओं ने राजगढ़ के हाब्बन में बेशकीमती देवदार के चार पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी है। यही नहीं कैल का एक पेड़ भी काटा गया है।
विज्ञापन
हालांकि वन विभाग ने अवैध कटान मामले में पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवा दी है। लेकिन, एक के बाद एक सामने आ रहे अवैध कटान के मामलों से जंगलों का संरक्षण खतरे में पड़ गया है। जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को हाब्बन रेंज के बखोग खंड की ठारु बीट में अज्ञात लोगों ने देवदार के चार पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन काटुओं ने इस बीट में देवदार के क्लास चतुर्थ के दो और क्लास तीन के दो पेड़ काट दिए। इसके अलावा वन काटुओं ने फर्स्ट क्लास का एक कैल का एक पेड़ भी काट दिया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। काटे गए पेड़ों की कीमत 1 लाख 69 हजार 366 रुपये आंकी गई है। विभाग ने मौके पर 36 नग भी बरामद किए हैं। इनकी कीमत 1 लाख 51 हजार 914 रुपये आंकी है। पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्र के घने जंगलों में इन दिनों अवैध कटान जोरों पर हैं। विभाग के समक्ष भी अवैध कटान के दर्जनों मामले आ चुके हैं। वन काटू अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों को नष्ट करने में लगे हैं। विभिन्न वन बीटों में अभी तक दर्जनों बेशकीमती पेड़ वन काटुओं की भेंट चढ़ चुके हैं। राजगढ़ और संगड़ाह पुलिस थाना में भी इस मामले में वन विभाग के बीट अधिकारियों ने अवैध कटान के मामले दर्ज करवाए हैं। राजगढ़ इलाके में इससे पूर्व पजेवगा बीट के लोजला जंगल में कालीमात मंदिर के समीप वन काटुओं ने देवदार का एक पेड़ काटा। इसकी कीमत 90 हजार के करीब आंकी गई है। इससे पहले टिक्कर पंचायत के शमलोह मौजा के दो लोगों की मलकीयत जमीन से वन काटुओं ने देवदार के 13 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इसके अलावा संगड़ाह के गत्ताधार इलाके की बीट में भी वन काटुओं ने रई और अन्य किस्म के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। दिन प्रतिदिन जंगलों में अवैध कटान के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जंगलों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।