फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   FIVE WINE UNIT FOUND

शराब की पांच भट्ठियां पकड़ी

Tue, 14 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)। Updated Tue, 14 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा साहिब से सटे खारा जंगल में शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सिरमौर पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश देकर शराब माफिया के ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जंगल में कच्ची शराब की पांच भट्ठियां पकड़ी। पुलिस टीम की अगुवाई एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने स्वयं की। पुलिस ने मौके पर मिली भट्टियों सहित हजारों लीटर लाहण को नष्ट कर दिया है। जबकि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि खारा का जंगल अवैध शराब सुर्खियों में रहा है। पुलिस की इस जंगल में चल रहे शराब माफिया के इस कारोबार पर पैनी नजर थी। मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने प्लान तैयार करते हुए जंगल में छापेमारी की।
विज्ञापन

एसपी सौम्या साम्बशिवन की अगुवाई में विशेष अन्वेक्षण इकाई (एसआईयू) और पांवटा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से जंगल में शराब बनाने की पांच चलती भट्टियों को पकड़ा। छापेमारी के  दौरान मौका पर 36 ड्रमों में करीब 5400 लीटर लाहण व दो रबड़ की ट्यूबों में करीब 80 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। बरामद हुई लाहण के सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खारा निवासी पांच व्यक्तियों मान सिंह पुत्र प्रीता, राम लाल पुत्र जय दयाल, अवतार सिंह पुत्र मदन, तीखु पुत्र किशना, जितेंद्र हेम राज के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इस तरह के मामलों में पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed