फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire in house and cow shed and property of lakhs destroyed

राजगढ़ के सनियो में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 04 Jan 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Wed, 04 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
fire in house and cow shed and property of lakhs destroyed
अलीगढ़ में सिलेंडर फटने से डाई कास्टिंग फैक्ट्री में आग - फोटो : self

विज्ञापन


राजगढ़ (सिरमौर)।राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत सनियो दीदग के सनियो गांव में मंगलवार की रात लगी आग में एक रसोईघर जलकर राख हो गया, वहीं पशुशाला का भी कुछ हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। आग की लपटों ने बछड़े को भी अपनी चपेट में लिया लेकिन समय रहते बछड़े को बचा लिया गया।


इस आग की घटना से सनियो निवासी रामानंद को करीब डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन माना जा रहा है कि रसोई में जलाए गए लकड़ी के चूल्हे की चिंगारी ने आग की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से रसोई घर में रखा एक सिलेंडर भी बुरी तरह से जल गया लेकिन गनीमत यह रही कि सिलेंडर जलने के बाद फटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पशुशाला समेत सिलेंडर घरों को भी अपनी चपेट में ले सकता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सनियो गांव में एक व्यक्ति की रसोई घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पशुशाला में एक बछड़ा भी आग की लपटों से झुलस गया। जब तक आग पशुशाला को अपनी चपेट में लेती अन्य पशुओं को लोग बचाने में सफल रहे। सनियो निवासी रामानंद की रसोई पशुशाला के साथ बनी थी। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह और उनकी पत्नी रसोईघर से घर के कमरे में सोने चले गए। रात करीब डेढ़ बजे पड़ोस की एक महिला जब बाहर आई तो उसने रसोईघर व पशुशाला में आग लगी देखी। महिला ने इसकी सूचना लोगों को दी। रात के समय जब तक लोग इकट्ठा हुए तब तक रसोईघर जलकर राख हो गया और आग पशुशाला की तरफ बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पानी का पाइप जोड़कर आग पर बमुश्किल काबू पाया। साथ ही पशुशाला से दो गाय और एक बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। रामानंद ने बताया कि रसोईघर में रखा खाने-पीने का सारा सामान जलकर राख हो गया है। यह सामान त्योहार के लिए लाया गया था। जबकि, रसोई में रखे बर्तन, गैस सिलेंडर व चूल्हा भी जल गया।

उधर, तहसीलदार कपिल तोमर ने आग से हुए नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है। हल्का पटवारी रामस्वरूप ने बताया कि नुकसान का आकलन लगभग डेढ़ लाख का है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed