{"_id":"570269dc4f1c1b2b49c8110a","slug":"ex-husband-attack-with-knife-wife-ijnured-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदा
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 04 Apr 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
पीपीपी मोड अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत यूपी की एक महिला पर उसके पूर्व पति ने सोमवार शाम को चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के ईएमटी जुल्फकार व पायलट पवन ने नाहन अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार यूपी के देवरिया जिला निवासी नीलम सिंह (22) ने अपने पूर्व पति से तलाक लेकर करीब दो माह पूर्व विशाल श्रीवास्तव के साथ दूसरी शादी की थी जो कि कालाअंब की पायनियर कंपनी में काम करता है। वह अपनी पत्नी नीलम सिंह को अपने साथ लेकर कालाअंब में रह रहा था।
विज्ञापन
बीते दिन आरोपी पूर्व पति संतोष सिंह का विशाल श्रीवास्तव को फोन आया कि वह कालाअंब आ रहा है। सोमवार शाम को जब वह कंपनी में था तो आरोपी ने महिला को घर में अकेला देखकर उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसकी टांगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। महिला को 108 एंबुलेंस से नाहन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उधर एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी संतोष सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।