फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   elephant had died due to poisioning in ponta

कीटनाशक दवाई ने ली थी हाथी की जान

Tue, 25 Apr 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Tue, 25 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
elephant had died due to poisioning in ponta
बुंदेलखंड में कम हो रही हाथियों की संख्या

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा वन क्षेत्र के बहराल में 2 माह पहले एक हाथी की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस मामले की उत्तराखंड के देहरादून लैब से रिपोर्ट मिल गई है जिसमें मौत का कारण कीटनाशक दवा से मौत बताई जा रही है।

विज्ञापन



माना जा रहा है कि गेहूं की फसल में पेस्टीसाइड स्प्रे की गई थी। उत्तराखंड से पहुंचे हाथी ने इस गेहूं की फसल को खा लिया जिससे हाथी की मौत हो गई। वन विभाग की टीम को कुछ दूरी पर दो पक्षी भी मृत मिले थे। वन्य प्राणी प्रेमी गजराज की मौत के कारण को जानना चाहते थे। इसलिए उत्तराखंड से एफएसएल लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन



बतातें चलें कि 24 जनवरी 2017 को बहराल में 1 हाथी संदिग्ध रुप से खेत में मृत मिला था जिससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं। कुछ फसलों के उजाड़ने को लेकर परेशान किसानों द्वारा जानबूझ कर हाथी को जहर खिलाने तो कुछ कीटनाशक दवा छिड़काव वाले गेहूं की फसल खाने से मौत की आशंका जता रहे थे। इस मामले में डीएफओ पांवटा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम की देखरेख में मृत हाथी का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद खेत में ही दफना दिया गया था। 25 जनवरी को पोस्टमार्टम से दफनाने तक की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई थी। उत्तराखंड के राजाजी पार्क देहरादून से सीनियर वैटनरी डॉक्टर अदिति शर्मा व स्थानीय वैटनरी डॉक्टर अमित राजटा की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सैंपल वाइल्ड लाइफ  इंस्टीच्यूट देहरादून तथा बरेली आईडीआरआई एफएसएल लैब में जांच को भेज दिए गए। उधर, डीएफओ पांवटा एसएस राणा ने पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि उत्तराखंड एफएसएल लैब से रिपोर्ट मिल गई है। हाथी की मौत का कारण पेस्टीसाइड दवा रहा है। संभवता बहराल में कीटनाशक दवा स्प्रे वाली गेहूं फसल खा लेने से हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed