फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   drug inspector died in road accident

नाहन में रुके होते तो बच जाती ड्रग इंस्पेक्टर की जान

Sat, 05 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 05 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।शादी समारोह से लौट रहे ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश नायक यदि नाहन में रुके होते तो जान बच सकती थी लेकिन होनी को यह मंजूर नहीं था। ड्रग इंस्पेक्टर ने इनोवा गाड़ी में सवार अपने दूसरे साथी ड्रग इंस्पेक्टर रजत की बात नहीं मानी और बद्दी के लिए रवाना हो गए।
ड्रग इंस्पेक्टर रजत के नाहन में रुकने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें बद्दी में हुए हादसे की जानकारी मिली। तेज रफ्तार बस से टकराई इनोवा गाड़ी में सवार ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश नायक व चालक पवन कुमार की मौत की खबर सुनते ही रजत भी अचानक गमगीन हो गए। रास्ते में सफर के दौरान हंसी के कुछ लम्हे थोड़ी ही देर बाद मातम में तब्दील हो गए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रोहड़ू में ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के शादी समारोह से वापस लौटते ही बद्दी में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश नायक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रोहड़ू से वापिस वाया विकासनगर पहुंचने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर रजत नाहन में ही रुक गए। हालांकि सुरेश नायक रजत को भी बद्दी के लिए साथ चलने के लिए जोर देते रहे लेकिन रजत भी सुरेश को नाहन में ही रुकने के लिए जबरदस्ती करते रहे। रजत के बद्दी न जाने के इनकार के बाद सुरेश नायक नाहन से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स--
जाको राखे साईं मार सके न कोय
नाहन में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर रजत ने बताया कि नाहन पहुंचने पर उन्होंने सुरेश को यहीं रुकने के भरसक प्रयास किए, लेकिन वह नहीं मानें। उन्होंने बताया कि सुरेश नायक भी उन्हें बद्दी ले जाने के लिए कोशिशें करते रहे मगर वह उनके साथ नहीं गए। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने साथी की मौत का काफी दुख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed