{"_id":"587e5a594f1c1b3403efff76","slug":"dental-student-died-due-to-electric-short","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से हुई थी डेंटल कॉलेज के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से हुई थी डेंटल कॉलेज के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा डेंटल कॉलेज के छात्र जितेंद्र की दर्दनाक मौत करंट लगने से हुई थी। सोमवार को शिमला से पांवटा पहुंची फोरेंसिक टीम ने इसी ओर इशारा किया था। जबकि अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी मौत की वजह करंट लगना बताया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान पाया था कि एक प्लग में हीटर व टीवी के स्विच लगे थे जिससे संभवतया जोरदार धमाका कमरे में हुआ।
विज्ञापन
शनिवार को पांवटा के डेंटल कॉलेज के इंटर्नशिप कर रहे छात्र जितेंद्र की कुंजा मतरालियों में दर्दनाक मौत हो गई थी। संदिग्ध मौत के चलते आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट बताया जा रहा है। सोमवार को शिमला से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम कुंजा मतरालियों पहुंची थीं। टीम ने करीब 3 घंटे घटना स्थल की हर पहलू पर बारिकी से जांच की थी।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना था कि कमरे में शार्ट सर्किट से धमाका व आग लगी थी। फोरेंसिक विशेषज्ञ नजीब पटियाल का मौके पर मानना था कि एक ही प्लग में टीवी व हीटर का स्विच लगे थे। कमरे में शायद छात्र नहाने के बाद, हीटर के आसपास रहा होगा। इस दौरान शरीर पर पानी होगा। संभवता कोई गिली चीज (तौलिया) हीटर पर गिरने से करंट प्रवाहित हुआ होगा जिसके चलते शार्ट सर्किट से धमाका व छात्र को जोरदार करंट लगा हो। टीम ने मौके पर ही तौलिये के टुकड़े भी बरामद किए थे। कमरे का दरवाजा व खिड़कियां भीतर से बंद थीं। संभवता, कमरे में गैस बनने से इतना जोरदार धमाका हुआ जिससे कमरे के दरवाजा व खिड़कियों के शीशे चटक गए।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी से पोस्टमार्टम हुआ था जिसमें करंट लगने से छात्र की मौत होना बताया गया है। अब, फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने पर बहुत सी बातें साफ हो सकेंगी। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।