{"_id":"58e52ad74f1c1b41485b51b9","slug":"citu-strike-against-suzuki-company-in-favoure-of-labourer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में मारुति सुजुकी कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन में मारुति सुजुकी कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के देशव्यापी बंद के ऐलान पर बुधवार को सिरमौर जिले में भी मजदूर यूनियनों ने विरोध प्रदर्शन, गेट मीटिंग व अन्य कार्रवाईयां की। यूनियनों व फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर पूरे देश में मजदूरों और कर्मचारियों ने मारुति सुजुकी कर्मचारियों के समर्थन में इन विरोध कार्रवाईयों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सिरमौर जिले में सुबह से ही मजदूर यूनियनों ने गेट मीटिंग करने के बाद नारेबाजी व प्रदर्शन किए। पांवटा और नाहन क्षेत्र में सात औद्योगिक यूनियनों ने गेट मीटिंग की। शाम के समय जिला मुख्यालय नाहन के बस स्टैंड पर ब्लू स्टार फेडरेशन और सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यूनियन के सदस्यों ने बस स्टैंड से मारुति सुजुकी मजदूरों के समर्थन में नारेबाजी शुरू की। यूनियन के सदस्यों ने नाहन बस स्टैंड से छोटा चौक, बड़ा चौक, दिल्ली गेट होते हुए कॉलेज तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बस स्टैंड में मजदूरों को सीटू जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर और ब्लू स्टार फेडरेशन के अध्यक्ष धनराज गौड ने संबोधित किया। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि आज देश में सरकार व पूंजीपतियों का गठबंधन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मारुति सुजुकी के मजदूरों को गलत तरीके से सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि देश में सरकार का रुख पूंजीपतियों की सुविधा और सुरक्षा की ओर है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यदि मजदूरों की सजा जल्द वापिस नहीं ली गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर और ब्लू स्टार फेडरेशन के सचिव सोनू ने गुडग़ांव स्थानीय न्यायालय के फैसले पर चिंता जाहिर की। मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों के आंदोलन को कुचलने के लिए पूरी साजिश रची गई है। प्रबंधन के अपने आदमियों ने एचआर प्रबंधक को मारा और साजिश के तहत मजदूर नेताओं पर झूठे केस बना दिए गए। इस मौके पर मनीष शर्मा, अनिल, कृष्ण सैनी, मोहन, मनोज, ललित, बलदेव राज, विपिन, अरुण, चरण सिंह सहित फेडरेशन व मजदूर संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।