एसडीएम और खाद्य आपूर्ति विभाग ने काटे 20 चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम शिलाई और खाद्य आपूर्ति विभाग की एक संयुक्त टीम ने वीरवार को शिलाई बाजार का औचक निरीक्षण किया। करियाना, फल व सब्जी विक्रेता की 70 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने 20 विभिन्न दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 6 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान कई व्यवसायियों के चालान काटे गए। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक चमन लाल ने बताया कि जांच के दौरान 7 करियाना दुकानों, 5 सब्जी विक्रेताओं, 5 मिष्ठान भंडारों, दो मीट शॉप तथा एक चालान पॉलीथिन रखने पर काटा गया। उधर, शिलाई के एसडीएम मायाराम शर्मा ने बताया कि जनता से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानों पर विक्रेताओं ने रेट लिस्ट चस्पा नहीं किए हैं। ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही है। इसके चलते कार्रवाई अमल में लाई गई।