{"_id":"57fe6bc44f1c1bd87528f279","slug":"boy-try-to-make-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी युवक ने काटी नस, आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रवासी युवक ने काटी नस, आत्महत्या की कोशिश
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब क्षेत्र के मोगीनंद में एक प्रवासी युवक सुरेश पुत्र ओम प्रकाश ने आत्महत्या की कोशिश की। प्रवासी मजदूर ने अपनी हाथ की नस को ब्लेड से काट लिया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी जुल्फीकार अली व पायलट आशीष ने घटनास्थल पर ही युवक को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन
इसके बाद युवक को होश आया तो उसे वाईएसपरमार मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया, जहां युवक का उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर घायल युवक का काफी खून बह गया।108 एंबुलेंस की मामूली देरी पर जान का जोखिम हो सकता था, लेकिन कर्मियों की तेजतर्रारी व तेज एक्शन के कारण युवक को शुरूआती उपचार उपलब्ध हो गया। घटना बुधवार देर शाम की है।
विज्ञापन
उधर कालाअंब के थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि शाम को ही जानकारी मिली है। युवक के बयान कलमबद्ध किए जाएंगे।