फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bike stolen near mini secteraite

मिनी सचिवालय पांवटा के समीप पार्किंग से बाइक चोरी

Fri, 24 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 24 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
bike stolen near mini secteraite
Aamir Khan bike

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा शहर क्षेत्र में फिर बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। मिनी सचिवालय के समीप पुलिस या होमगार्ड जवान तैनात होता है लेकिन, इसके बावजूद भी चोर सुगम सेंटर के समीप पार्किंग स्थल से शुक्रवार को एक बैंक शाखा प्रबंधक की दिन दहाड़े बाइक चोरी कर गए। आसपास तलाशने के बाद, इसकी सूचना पुलिस थाने में दे दी गई है। इसके बाद पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

भूपपुर स्थित सैंटरल बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक जगदीश कुमार पांवटा पहुंचे। दोपहर को करीब ढाई बजे बाइक एचआर03जे 4343 को,  मिनी सचिवालय के समीप सुगम सेंटर के पास खड़ी कर दी। इसके बाद केवल 5 मिनट के लिए एक मोर्डगैज मामले की रजिस्ट्री के लिए कार्यालय गए। वापिस पहुंचने पर मौके से बाइक गायब मिली। इसके बाद आसपास पार्किंग स्थल पर बाइक तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


बैंक शाखा प्रबंधक ने कहा कि इसके बाद मिनी सचिवालय परिसर के बाहर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पहुंचे लेकिन अशोक स्तंभ वाले सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है जिससे चोरी हुई बाइक का कोई पता नहीं चल सका है। इस क्षेत्र में तैनात पुलिस जवान को पूछा तो बताया कि इस दौरान लंच करने निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed