{"_id":"5777f6aa4f1c1ba95c79bd9f","slug":"all-accused-of-gangrap-are-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की से गैंग रेप के सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की से गैंग रेप के सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ध्ाांध्ाली, 4 गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो गिरफ्तारियां कर ली हैं। टिक्कर पंचायत के डुबलू गांव से 20 वर्षीय अशोक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि राजगढ़ से ही मुख्य आरोपी 30 वर्षीय आशीष उर्फ आशु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक नाबालिग को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।
उल्लेखनीय है कि राजगढ़ क्षेत्र में आठवीं कक्षा की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया था। नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ पुलिस को शिकायत सौंप कर मामला दर्ज करवाया था। नाबालिग के अनुसार 23 जून को वह अपने कमरे से साढे़ 6 बजे के करीब बस स्टैंड पहुंची थी। उसे वहां फागू निवासी आशीष मिला जो कि उसे घुमाने के लिए खैरी रोड में सड़क के ऊपर जंगल में ले गया जहां दो अन्य युवक मानवा निवासी साहिल व धारटू निवासी अशोक उसके साथ पहले ही खड़े थे।
विज्ञापन
छात्रा के अनुसार आशु व साहिल ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जबकि अशोक जंगल के साथ लगती सड़क पर खड़ा रहा। उसके बाद रात करीब 10 बजे आरोपियों ने उसे कमरे में छोड़ा। आरोपियों ने छात्रा को उक्त घटना किसी से न बताने की धमकी भी दी थी। वारदात वाले दिन नाबालिग की मां व बहन किसी काम से सोलन गए हुए थे। नाबालिग के अनुसार जब आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी तो वह भी सोलन चली गई। सोलन पहुंचने पर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन
इसके बाद राजगढ़ थाने में वीरवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल नामक युवक को धर-दबोचा था। दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस रवाना हो चुकी थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
उधर पुष्टि करते हुए राजगढ़ के डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि तीनों आरोपियों को माननीय अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।