{"_id":"57fe6caa4f1c1b3e712901f0","slug":"accused-of-rape-for-five-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
mumbai police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।पांवटा में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी को पांवटा पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। बुधवार को माननीय अदालत ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पिछले महीने सितंबर माह में नाबालिग युवती के परिजनों ने पांवटा थाना में मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया गया था कि पिछले दो दिनों से उनकी बेटी गायब है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान नाबालिग युवती पुलिस को पांवटा बस स्टैंड पर मिली। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि 30 वर्षीय आराम सुप्पाराम निवासी शिलाई उसको बहला-फुसला कर और शादी का झांसा देकर उत्तराखंड के विकासनगर ले गया था जहां उसने उसके साथ 2 दिन दुराचार करने के बाद उसे पांवटा बस स्टैंड ये कहकर छोड़ दिया कि वह उसको थोड़ी देर में लेकर जाएगा लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन
परिजनों ने इसके तुरंत बाद नाबालिग के साथ मिलकर पांवटा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड के कालसी से दबोच लिया।
विज्ञापन
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत से पांच दिन का रिमांड मिला है।
---------------