फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident

कार खाई में गिरी एक की मौत, चार घायल

Wed, 27 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 27 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की लाना बाका पंचायत के आरका गांव के समीप आल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि गाड़ी में सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 जनवरी की शाम को आल्टो कार एचपी-71-3174 बागथन से लाना बाका की ओर जा रही थी। इसमें लाना बाका निवासी चालक रणजीत सिंह (35), ओम सिंह (35) निवासी मझोटली, अमित परमार (26) गांव आरका, भूपेंद्र सिंह (40) व सुरेश कुमार (35) निवासी लाना बाका सवार थे। आरका के समीप चालक रणजीत सिंह अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस एवं निजी गाड़ी के माध्यम से सराहां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों को सोलन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अमित परमार एवं ओम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सोलन से पीजीआई के लिए रेफर कर दिया, लेकिन अमित ने पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक सहित अन्य तीन घायलों का सोलन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चालक रणजीत सिंह के खिलाफ धारा 289, 337 व 304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed