{"_id":"570267bd4f1c1b4c44c81141","slug":"a-man-dead-body-found-in-khondowala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार के खोड़ोवाला में मिला एक व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरिपार के खोड़ोवाला में मिला एक व्यक्ति का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 04 Apr 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल के लिए एंबुलेंस से ले जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। सिंघपुरा पुलिस चौकी के तहत गिरिपार खोड़ोवाला गांव में संदिग्ध हालत में एक 40 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति का शव मिला है। अभी तक उसकी मौत का खुलासा नहीं हो पाया है जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने शव मिलने की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार खोडोवाला निवासी मृतक राजकुमार पुत्र सुखदेव सिंह जोकि पांवटा के एक निजी स्कूल में बस चालक था रात करीब 11 बजे घर पहुंचा तथा घर की ऊपरली मंजिल में सो गया लेकिन सुबह करीब साढ़े 7 बजे एक महिला ने परिजनों को सूचना दी कि आपके ट्यूबवेल के पास कोई एक व्यक्ति केवल अंडर बियर पहने हुए की स्थिति में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर देखने गए परिजन तथा गांव के लोगों ने वह शव राजकुमार का पाया गया। इसके पीछे पत्नि तथा दो बेटियां व एक बेटा छूट गया है। इस बारे परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद की मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। पांवटा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्य डॉक्टरों की टीम गठित की गई थी जिसमें डॉक्टर संजीव सहगल, डॉ. कमाल पासा एवं डॉ.एके सिंह शामिल थे, जिन्होंने निर्णय लिया कि संदिग्ध मौत का पोस्टमार्टम शिमला में होगा।