{"_id":"5c38c9d4bdec2273554f3a43","slug":"91547225556-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत में आकर की दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की लत में आकर की दुकानों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ बाजार में दो दुकानों में हुई चोरी की वारदात को नशे की लत में फंसे युवाओं ने अंजाम दिया था। पुलिस ने चंद ही दिनों में चोरी का यह मामला सुलझाकर आठ आरोपियों की पहचान की है। इनमें से पांच नाबालिग बताए जा रहे हैं, जबकि तीन बालिग हैं। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांच नाबालिगों से उनके परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी नशे के आदी हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक राजगढ़ पुलिस ने गत दिनों यहां हुई दो चोरी की घटनाओं में शामिल युवाओं की पहचान कर ली है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों में पांच नाबालिग हैं, जबकि तीन अन्य बालिग हैं। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि मेहता कांप्लेक्स में दो दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं की छानबीन में पुलिस ने कडियूत निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। जबकि, पांच अन्य नाबालिग लड़कों से उनके अभिभावकों के सामने पूछताछ की जा रही है। इन युवाओं की टोली पिछले महीने बस स्टैंड के समीप स्थित एक दुकान में हुई चोरी में शामिल थी। दो अन्य युवाओं की पहचान कर ली गई है और शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पांच नाबालिग और तीन बालिग युवा नशे के आदी बताए जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि राजगढ़ क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों में भी इनके हाथ हो सकते हैं। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दीपक को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद चुराए गए सामान की भी रिकवरी हो सकेगी।