फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चार सौ नशीले कैप्सूलों के साथ युवक गिरफ्तार

चार सौ नशीले कैप्सूलों के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 20 Sep 2018 10:30 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
चार सौ नशीले कैप्सूलों के साथ युवक गिरफ्तार
demo
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा की सुरक्षा शाखा ने एक बाइक सवार युवक को नशीले कैप्सूलों की खेप से साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से बाइक पर कैप्सूल की खेप लेकर हिमाचल की ओर आ रहा था। पांवटा में प्रवेश करते ही सुरक्षा शाखा टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरक्षा शाखा को पड़ोसी राज्य से नशीले पदार्थ और दवाइयों की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने यमुना बैरियर पर वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस दौरान लखविंद्र सिंह नामक एक युवक (एचपी-17बी-1142) बाइक पर उत्तराखंड से हिमाचल की ओर आ रहा था। यमुना बैरियर पर सुरक्षा शाखा की टीम ने बाइक की तलाशी ली तो बाइक की सीट के नीचे चार सौ नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि आरोपी से 400 नशीले कैप्सूल बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed