{"_id":"59b9693b4f1c1b1e688b45ab","slug":"91505323323-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी छोड़ने गए आईपीएच कर्मी की ढांक से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी छोड़ने गए आईपीएच कर्मी की ढांक से गिरकर मौत
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र की महीपुर पंचायत में कार्यरत आईपीएच कर्मचारी की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। वह पराड़ा पेयजल योजना में कार्यरत था। सुबह वह पानी की सप्लाई छोड़ने के लिए गया था। वापस लौटते वक्त वह ढांक से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनधार क्षेत्र की महीपुर पंचायत में कार्यरत आईपीएच विभाग के एक कर्मी की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। आईपीएच विभाग का कर्मी पराड़ा पेयजल योजना की लाइन को खोल कर वापस लौट रहा था। अचानक रास्ते में वह ढांक से गिर गया। सूचना मिलते ही रेणुका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले किया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
महीपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान ने आईपीएच कर्मी की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि खेलू गांव वासी नारायण सिंह (51) बुधवार की सुबह अपनी ड्यूटी के दौरान पानी खोल कर लौट रहा था कि वह ढांक से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पंचायत प्रधान से इसकी सूचना रेणुका पुलिस को दी। उधर एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
---पानी छोड़ने गए आईपीएच कर्मी की ढांक से गिरकर मौत
सैनधार के महीपुर में कार्यरत था कर्मचारी, छानबीन शुरू
वह पराड़ा पेयजल योजना में कार्यरत था
पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
