फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   देवदार के हरे-भरे पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी

देवदार के हरे-भरे पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी

Tue, 14 Aug 2018 10:05 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
देवदार के हरे-भरे पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के जंगलों पर वन माफिया भारी पड़ने लगा है। अवैध कटान से करोड़ों की वन संपदा खतरे में पड़ गई है। एक बार फिर शिलाई उपमंडल में भारी संख्या में बेशकीमती देवदार के विभिन्न किस्मों के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। वन काटुओं ने शिलाई वन परिक्षेत्र की बोहराड़ बीट के खलांडो में बेशकीमती देवदार के 33 पेड़ काट डाले हैं। इसको लेकर वन विभाग ने डैमेज रिपोर्ट भी काटी है। साथ ही शिलाई पुलिस थाने में भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई सुप्रभात कुमार ने बताया कि रोहनाट वन खंड की खलांडो बीट में वन काटुओं ने देवदार के छोटे-बड़े 33 पेड़ काट दिए हैं। वन विभाग ने अपने स्तर पर की छानबीन में देवदार के हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाने और काटने की एवज में डैमेज रिपोर्ट भी काटी है। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने बड़े स्तर पर वन कटान के मामले में कुछ लोगों के नाम भी शिलाई पुलिस को सौंपे हैं। वनरक्षक खलांडो जोगिंद्र सिंह ने इस मामले में कुछ आरोपियों के खिलाफ डैमेज रिपोर्ट काटी है। इसमें इसी क्षेत्र के रामचंद्र, धनीराम, भवान सिंह और नानकचंद का नाम शामिल है। वन परिक्षेत्र अधिकारी सुप्रभात कुमार ने बताया कि वन खंड अधिकारी ने भी डैमेज रिपोर्ट को प्रमाणित किया है। उन्होंने बताया कि पेड़ कटान मामले की शिकायत पुलिस को भी भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि सिरमौर की वन संपदा पर वन काटुओं की पैनी नजर है। आए दिन अवैध कटान के मामले सामने आ रहे हैं। शिलाई के अलावा राजगढ़ और संगड़ाह इलाकों में भी वन काटू देवदार के साथ-साथ अन्य प्रजातियों के पेड़ों को निशाना बना चुके हैं। ऐसे में वन विभाग की मुश्किलें काफी बढ़ रही हैं। उधर, पुलिस थाना शिलाई के एसएचओ अशोक नेगी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed