फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अब नाहन में मिला मृत चमगादड़, करेंट से मौत

अब नाहन में मिला मृत चमगादड़, करेंट से मौत

Fri, 25 May 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अब नाहन में मिला मृत चमगादड़, करेंट से मौत
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चमगादड़ को दफनाया - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के बर्मा पापड़ी में चमगादड़ों के मरने का सिलसिला फिलहाल थम गया है। लेकिन, नाहन शहर में एक चमगादड़ के मरने से लोग दहशत में आ गए। चमगादड़ की मौत बिजली लाइन में करेंट लगने से बताई जा रही है। फिर भी लोग निपाह वायरस को लेकर खासे दहशत में हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नाहन के नया बाजार में कालीस्थान तालाब के समीप एक चमगादड़ को बिजली लाइन में लटका हुआ देखा गया। करेंट लगने की वजह से उसका खून भी नीचे टपक रहा था। वायरस की आशंका से खौफजदा लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत नगर परिषद को दी। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बिजली लाइन ऊंचाई पर होने की वजह से मरे हुए चमगादड़ को निकलने के लिए अग्निशमन विभाग की सहायता लेनी पड़ी। अग्निशमन केंद्र से छोटे वाहन में आए कर्मचारियों ने मरे हुए चमगादड़ को तार से निकाला जिसके बाद वन विभाग ने चमगादड़ को दफना दिया है। डीएफओ टी वेेंकटेश ने बताया कि नाहन में मृत मिले चमगादड़ की मौत बिजली का करेंट लगने से हुई है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं। उधर, बर्मा पापड़ी में शुक्रवार को किसी भी चमगादड़ के मरने की सूचना नहीं है। इलाके में डेरा जमाए चमगादड़ों की संख्या भी अब घट रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब यहां से चमगादड़ दूसरे क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मास्क के उतारा मृत चमगादड़
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने निपाह वायरस को लेकर एहतियात बरतने की एडवाइजरी जारी की है। इस बाबत प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्राचार हुआ है। लेकिन, नाहन में मृत मिले इस चमगादड़ को तारों से निकालने के लिए कर्मचारियों ने मास्क तक का प्रयोग नहीं किया। अग्निशन विभाग और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन, किसी ने भी मास्क नहीं लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed